ठंड बढ़ने साथ ही दिल्ली-एनसीआर में बिगड़े हालात; कई इलाकों में AQI 500 तक

घने कोहरे के चलते इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी

ठंड बढ़ते ही दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण ने विकराल रूप ले लिया है। धीमी हवा और प्रतिकूल मौसम के कारण राजधानी लगातार तीसरे दिन गंभीर प्रदूषण की चपेट में है और शहर गैस चैंबर जैसा नजर आ रहा है। दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 456 दर्ज किया गया, जबकि कई क्षेत्रों में यह 480 से 500 तक पहुंच गया। गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम के कई इलाकों में भी AQI 400 के पार रिकॉर्ड किया गया।
सोमवार सुबह राजधानी में धुंध और घने कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुई। स्मॉग की मोटी परत के कारण दृश्यता काफी कम रही। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम के अनुसार, रविवार सुबह दिल्ली का औसत AQI 456 रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के सुबह सात बजे के आंकड़ों के मुताबिक, अलीपुर में 449, आनंद विहार में 493, अशोक विहार और जहांगीरपुरी में 500, बवाना में 472, बुराड़ी में 454, चांदनी चौक में 438 AQI दर्ज किया गया। वहीं, डीटीयू 482, द्वारका सेक्टर-8 में 464, IGI एयरपोर्ट टी-3 क्षेत्र में 384, आईटीओ 469, लोधी रोड 417, मुंडका 450, नजफगढ़ 410, पंजाबी बाग 480, रोहिणी और वजीरपुर में 500, विवेक विहार 493, सोनिया विहार 462 और आरकेपुरम 482 AQI रहा।

नोएडा-गाजियाबाद में भी हालात खराब
गाजियाबाद में वसुंधरा का AQI 490, संजय नगर 424 और इंदिरापुरम 477 दर्ज किया गया। नोएडा में सेक्टर-125 में 461, सेक्टर-62 में 420 और सेक्टर-116 में 486 AQI रिकॉर्ड हुआ, वहीं गुरुग्राम के एनआईएसई ग्वाल पहाड़ी में AQI 462, सेक्टर-51 में 324, टेरी ग्राम में 315 और विकास सदन में 310 रहा। फरीदाबाद के सेक्टर-30 में 111, न्यू इंडस्ट्रियल टाउन में 184 और सेक्टर-11 में 342 AQI दर्ज किया गया।
विशेषज्ञों का कहना है कि हवा की रफ्तार आमतौर पर 10 किमी प्रति घंटा से कम रहने और ठंड बढ़ने के कारण प्रदूषक कण वातावरण में लंबे समय तक बने हुए हैं। अगले तीन-चार दिनों में प्रदूषण से राहत मिलने की संभावना कम है। स्काईमेट के उपाध्यक्ष महेश पलावत के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के चलते हवा की गति कम होने से प्रदूषण तेजी से बढ़ा है। ठंडी हवा में वाहन धुआं और निर्माण धूल जैसे प्रदूषक नीचे ही फंसे रहते हैं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading