जेद्दा से कालीकट जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की केरल में आपात लैंडिंग

जेद्दा से कालीकट जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान की केरल में आपात लैंडिंग कराई गई। यह विमान कोच्चि एयरपोर्ट पर उतारा गया, जिसमें कुल 160 यात्री सवार थे। अधिकारियों के अनुसार, तकनीकी खराबी के कारण विमान को आपात स्थिति में डायवर्ट करना पड़ा। एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को जेद्दा से कोझिकोड जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से उतारी गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लैंडिंग गियर और टायर में खराबी आने के कारण आपात लैंडिंग का निर्णय लिया गया।
कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने जारी बयान में कहा कि जेद्दा से कोझिकोड जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-398 को तकनीकी कारणों से कोच्चि की ओर मोड़ा गया था, जहां उसकी सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, विमान सुबह 9:07 बजे सफलतापूर्वक कोचीन एयरपोर्ट पर उतरा। इस दौरान सभी आपात सेवाओं को पूरी तरह सक्रिय रखा गया। घटना में किसी भी यात्री या क्रू सदस्य को कोई चोट नहीं आई। लैंडिंग के बाद की जांच में पाया गया कि विमान के दाहिने हिस्से के टायर क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके बाद रनवे को जल्द साफ कर उड़ान संचालन सामान्य कर दिया गया।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading