राजस्थान: प्रदेश में जल्दी ही लगेंगे स्मार्ट मीटर; अब बिजली बिल होगा प्रीपेड

राजस्थान में अब बिजली उपभोग से पहले भुगतान करना जरूरी होगा। प्रदेश में करीब 1.43 करोड़ उपभोक्ताओं (कृषि उपभोक्ताओं को छोड़कर) के स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। अब बिजली बिल पोस्टपेड नहीं बल्कि प्रीपेड आधार पर देना होगा। इसका मतलब यह है कि उपभोक्ताओं को पहले रिचार्ज कराना होगा, तभी बिजली मिल पाएगी। इस नई व्यवस्था से बिजली कंपनियों को सालाना लगभग 50 हजार करोड़ रुपए अग्रिम रूप से मिल सकेंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

स्मार्ट मीटर लगाने की योजना शुरू
यह योजना केंद्र सरकार की आरडीएसएस योजना के तहत चलाई जा रही है, जिसमें करीब 14,037 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। अभी तक पोस्टपेड की सुविधा भी थी, लेकिन अब धीरे-धीरे पूरी व्यवस्था को प्रीपेड में बदला जाएगा। शुरुआती 2-4 महीनों तक उपभोक्ताओं को पोस्टपेड का विकल्प दिया जाएगा, ताकि उन्हें नई व्यवस्था अपनाने में आसानी हो।

उपभोक्ताओं को मिलेंगी ये सुविधाएं:

  1. रोजाना की बिजली खपत और खर्च की जानकारी मोबाइल पर मिलेगी।
  2. यदि घर की बिजली सप्लाई बंद होती है, तो तुरंत कंट्रोल रूम को जानकारी मिल जाएगी।
  3. जैसे ही बिजली का लोड बढ़ेगा, उपभोक्ता को मोबाइल पर अलर्ट मैसेज मिलेगा।
  4. केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि देशभर में सभी पुराने मीटरों को स्मार्ट प्रीपेड मीटर में बदला जाए, ताकि बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम्स) की आर्थिक स्थिति सुधरे और उपभोक्ताओं को बिना रुकावट बिजली मिल सके।
  5. प्रीपेड भुगतान से कंपनियों को पहले ही पैसा मिल जाएगा, जिससे वे बिजली उत्पादन कंपनियों को समय पर भुगतान कर सकेंगी। इससे ब्याज, पेनल्टी और कर्ज लेने की ज़रूरत कम होगी।
  6. उपभोक्ताओं को 15 पैसे प्रति यूनिट की छूट भी मिलती रहेगी।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading