अमेरिका में विदेशी छात्रों के लिए स्टूडेंट वीज़ा पर रोक लगी; अब नहीं मिल सकेगा हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में प्रवेश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल में लगातार चौंकाने वाले और बड़े फैसले ले रहे हैं। राष्ट्रपति बनने के अभी पांच महीने भी पूरे नहीं हुए हैं, लेकिन उन्होंने ऐसे कई निर्णय लिए हैं, जिनसे लोगों में नाराज़गी देखी जा रही है। हाल ही में ट्रंप और अमेरिका की प्रतिष्ठित हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के बीच चल रहा टकराव भी सुर्खियों में रहा है। ट्रंप ने कुछ समय पहले ही यूनिवर्सिटी की सरकारी फंडिंग रोकने का आदेश दिया था और अब उन्होंने एक और बड़ा कदम उठाया है।

विदेशी छात्रों के लिए स्टूडेंट वीज़ा पर लगी रोक
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में दुनियाभर से बड़ी संख्या में छात्र शिक्षा प्राप्त करने आते हैं, लेकिन ट्रंप प्रशासन इसका विरोध करता रहा है। अब ट्रंप ने ऐसा निर्णय लिया है जिसके तहत विदेशी छात्रों को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला पाने के लिए वीज़ा नहीं मिलेगा। इस प्रतिबंध को लागू करने के लिए ट्रंप ने एक आधिकारिक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसकी जानकारी व्हाइट हाउस ने दी है।

राष्ट्रीय सुरक्षा को बताया वजह
इस फैसले के पीछे ट्रंप प्रशासन ने “राष्ट्रीय सुरक्षा” को कारण बताया है। अब अगले छह महीनों तक किसी भी विदेशी छात्र को, जो हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला लेना चाहता है, अमेरिका का स्टूडेंट वीज़ा जारी नहीं किया जाएगा।

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने जताई आपत्ति
ट्रंप के इस फैसले पर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता ने बयान में कहा, “यह निर्णय यूनिवर्सिटी के प्रथम संशोधन अधिकारों का उल्लंघन करता है और यह एक अवैध तथा प्रतिशोधात्मक कदम है। विदेशी छात्रों के प्रवेश पर रोक लगाने की यह कोशिश पूरी तरह अनुचित है और हम अपने अंतरराष्ट्रीय छात्रों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading