24 जनवरी; आज 76 साल का हुआ ‘उत्तर प्रदेश’
6 बार नाम बदलकर इस राज्य को मिली नई पहचान, देश को दिए 8 प्रधानमंत्री, आज स्थापना दिवस उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस 2026: यूनाइटेड प्रोविंस से उत्तर प्रदेश बनने तक की पूरी कहानी, जानिए स्थापना दिवस का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व भारत की विविध सांस्कृतिक विरासत को यदि किसी एक राज्य में समाहित किया जाए,…
एक साल में पांच चालान हुए, तो ड्राइविंग लाइसेंस हो सकता है निलंबित, ई-चालान भी होंगे मान्य
मोटर वाहन नियमों में हाल ही में किए गए संशोधनों के बाद ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना अब और महंगा साबित हो सकता है। नए प्रावधानों के अनुसार, यदि किसी चालक के खिलाफ एक वर्ष के भीतर पांच या उससे अधिक ट्रैफिक उल्लंघन दर्ज होते हैं, तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया जा सकता है।…
भारतीय वायुसेना 114 राफेल खरीदने की तैयारी में, विमानों में 30% स्वदेशी पुर्जों का होगा इस्तेमाल
भारतीय वायुसेना की ताकत और बढ़ने जा रही है। भारत फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद की दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रस्तावित सौदे में लगभग 30 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री शामिल करने पर जोर दिया गया है। साथ ही भारत की मांग है कि इन विमानों में भारतीय हथियारों और प्रणालियों का…
आम बजट 1 फरवरी को किया जाएगा पेश
पहली बार रविवार के दिन अपना 9 वां बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय आम बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। इस अवसर पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहली बार रविवार के दिन अपना नौवां बजट प्रस्तुत करेंगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने घोषणा की है कि बजट 1 फरवरी, रविवार को…
जयपुर में आयोजित ऐतिहासिक आर्मी डे परेड: शौर्य, परंपरा और आधुनिक सैन्य शक्ति का अद्भुत संगम
जयपुर, जिसे गुलाबी नगरी के नाम से जाना जाता है, इन दिनों देशभक्ति, सैन्य गौरव और राष्ट्रीय स्वाभिमान के रंग में रंगा हुआ है। भारतीय सेना का ऐतिहासिक आर्मी डे परेड पहली बार जयपुर की धरती पर आयोजित किया जा रहा है, जो न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।…
जींद से सोनीपत के बीच चलेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन…
89 किमी के इस रुट में होंगे सात रेलवे स्टेशन और किराया होगा 25 रुपये देश की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन जींद रेलवे जंक्शन पर पहुंच चुकी है। इसके नियमित संचालन की शुरुआत 20 जनवरी के बाद होने की संभावना जताई जा रही है। यह अत्याधुनिक ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चलेगी,…
‘पद्म श्री’ ‘पद्म भूषण’ या ‘भारत रत्न’ जैसे नागरिक सम्मान कोई उपाधि नहीं, जो नाम के आगे या पीछे लिखा जाये- बॉम्बे हाईकोर्ट
अदालत ने स्पष्ट किया है कि पद्म श्री, पद्म भूषण, पद्म विभूषण और भारत रत्न जैसे नागरिक सम्मान किसी भी तरह की उपाधि नहीं हैं और इनका प्रयोग नाम के पहले या बाद में नहीं किया जा सकता। बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक अहम निर्देश जारी करते हुए कहा कि ‘पद्म श्री’, ‘पद्म भूषण’, ‘पद्म विभूषण’…
सस्ती शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा हर नागरिक की बुनियादी जरूरत : मोहन भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि सस्ती शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं हर व्यक्ति की बुनियादी आवश्यकता हैं और इनका विकेंद्रीकरण होना चाहिए। महाराष्ट्र के चंद्रपुर में पंडित दीनदयाल कैंसर अस्पताल के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही।भागवत ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी केवल…
संसद पर हुए आतंकी हमले की आज 24वीं बरसी; शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
जब भी दुश्मनों ने भारत की ओर कुटिल दृष्टि डाली, देश के वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति देकर उनकी साजिशों को विफल किया। संसद पर हुए आतंकी हमले की 24वीं बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सोनिया गांधी सहित अनेक नेताओं ने उन वीर सपूतों को नमन किया, जिन्होंने वर्ष 2001 में अपनी जान…
इंडिगो संकट पर डीजीसीए हुआ सख्त, सीईओ को किया तलब
भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो इस समय अपने इतिहास के सबसे गंभीर संकट से गुजर रही है। इसी बीच नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इंडिगो के सीईओ को गुरुवार दोपहर 3 बजे तक हालिया परिचालन समस्याओं से जुड़े विस्तृत डेटा और अपडेट पेश करने का निर्देश दिया है। संकट के नौवें दिन बुधवार को…
यूआईडीएआई-अब घर बैठे ही कर सकेंगे अपने आधार में मोबाइल नंबर अपडेट
आधार कार्ड धारकों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। अब आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए लंबी कतारों में लगने की आवश्यकता नहीं होगी। जल्द ही आप अपने घर बैठे ही आधार कार्ड में नया मोबाइल नंबर आसानी से अपडेट कर सकेंगे। वर्तमान समय में पहचान प्रमाण के रूप में…
संविधान हमारे देश का सबसे पवित्र ग्रंथ-राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु
भारत के संविधान के 75 वर्ष: ‘विकसित भारत का संकल्प जरूर पूरा होगा’ संविधान दिवस पर पुराने संसद भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मु ने संविधान के 9 भाषाओं, मलयालम, मराठी, नेपाली, पंजाबी, बोडो, कश्मीरी, तेलुगु, ओडिया और असमिया में अनुवादित संस्करण जारी किए। उन्होंने संविधान का प्रस्तावना (प्रिएंबल) भी पढ़ा। राष्ट्रपति ने कहा…
न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री सहित कई वरिष्ठ नेता समारोह में उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पूर्व मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई…
‘अदालतें बिलों की मंजूरी की टाइमलाइन तय नहीं कर सकतीं’; सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि अदालतें राज्य विधानसभाओं द्वारा पारित विधेयकों को मंजूरी देने के लिए राष्ट्रपति या राज्यपालों पर कोई समय-सीमा तय नहीं कर सकतीं। मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई की अगुवाई वाली संविधान पीठ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा भेजे गए 14 प्रश्नों पर अपनी राय देते हुए यह महत्वपूर्ण टिप्पणी की…
बिना फास्टैग वाले वाहनों को अब देना होगा सिर्फ़ 25 फीसदी अधिक टोल
फास्टैग को लेकर अब नया अपडेट सामने आया है। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर चलने वाले वाहनों के लिए आज यानि शनिवार से एक बड़ी राहत की घोषणा की है। सरकार के नए नियमों के अनुसार, अब बिना फास्टैग वाले वाहन यदि टोल प्लाजा पर डिजिटल माध्यम से भुगतान करते हैं, तो उन्हें दोगुना…
राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के आज 150 साल पूरे…
‘आजादी की लड़ाई में ‘वंदे मातरम्’ की भावना ने पूरे राष्ट्र को आलोकित किया, ‘वंदे मातरम्’ केवल शब्द नहीं, यह एक मंत्र है, एक ऊर्जा है, एक स्वप्न है और एक संकल्प है। यह मां भारती की साधना भी है और आराधना भी… प्रधानमंत्री राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर…
अब पलक झपकाते ही मोबाइल पर बन जाएगा पेंशनधारकों का जीवन प्रमाणपत्र
अब पेंशनधारकों के लिए जीवन प्रमाणपत्र बनवाना बेहद आसान हो गया है। अब बैंक या कोषागार कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नई तकनीक के जरिए अब केवल मोबाइल फोन पर ही जीवन प्रमाणपत्र तैयार हो जाएगा। बस “जीवन प्रमाणपत्र ऐप” डाउनलोड करें और कैमरे के सामने पलक झपकाएं, कुछ ही सेकंड में…
भारत 35% की ग्रोथ के साथ बना दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल पेमेंट लीडर
एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, साल 2025 की पहली छमाही में यूपीआई ट्रांजैक्शनों में 35 फीसदी की रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है। इस दौरान कुल 106.36 अरब लेनदेन हुए, जिनकी कुल मूल्य 143.34 लाख करोड़ रुपये रही। भारत में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) ने एक बार फिर डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में नया इतिहास…
एसआईआर; चुनाव आयोग की घोषणा के बाद से कई राजनीतिक दलों को आपत्ति
चुनाव आयोग ने सोमवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दूसरे चरण की घोषणा की। इस चरण में देश के 12 राज्यों में यह प्रक्रिया की जाएगी। हालांकि, आयोग के इस ऐलान के बाद राजनीतिक विवाद भी तेज हो गया है। कई विपक्षी दलों ने इस फैसले पर सवाल उठाए हैं। तमिलनाडु…
तूफान मोंथा का असर; विशाखापत्तनम एयरपोर्ट से सभी 32 उड़ानें व 120 ट्रेनें रद्द
तूफान ‘मोंथा’ के चलते प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं, लोगों को घरों में सुरक्षित रहने और किसी भी अफवाह से बचने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ आज आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा। विभाग के मुताबिक, यह तूफान आज रात काकीनाडा…
आईआरसीटीसी की वेबसाइट बंद;लाखों यात्री परेशान, धनतेरस की होनी थी बुकिंग
हर दिन सुबह 10 बजे आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर एसी श्रेणी की तत्काल टिकटों की बुकिंग शुरू होती है, जबकि नॉन-एसी टिकटों की बुकिंग 11 बजे से होती है। शुक्रवार को धनतेरस (शनिवार) की यात्रा के लिए तत्काल टिकट बुकिंग का समय था, लेकिन वेबसाइट ठप रहने से यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना…
डब्ल्यूएचओ ने भारत के तीन कफ सिरप को लेकर चेतावनी जारी की, इनमें कोल्ड्रिफ भी शामिल
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भारत के कई राज्यों में प्रतिबंधित तीन ब्रांड के जहरीले कफ सिरप को लेकर स्वास्थ्य चेतावनी जारी की है। संगठन ने अधिकारियों से अपील की है कि यदि इनमें से किसी भी प्रतिबंधित सिरप का पता चलता है तो तुरंत एजेंसी को सूचित करें। डब्ल्यूएचओ की इस सलाह में उस…
वायुसेना का 93वां स्थापना दिवस आज; राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं
भारतीय वायुसेना आज अपना 93वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर मुख्य समारोह गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर आयोजित किया जा रहा है। खास बात यह है कि इस बार वायुसेना ने आयोजन को दो हिस्सों में बांटा है। हिंडन एयरबेस पर वायुसैनिकों की परेड और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी…
जीएसटी में बदलाव से मध्यम वर्ग में ख़ुशी की लहर; जरूरत की तमाम चीजें सस्ती
जीएसटी 2.0 लागू होने के बाद रोजमर्रा की चीजें सस्ती हो गई हैं और बीमा पर टैक्स खत्म होने से इसे खरीदना भी आसान हो गया है। खासतौर पर मिडिल क्लास परिवार इससे अच्छी खासी बचत कर सकते हैं। 2017 में लागू जीएसटी में 12%-28% के स्लैब थे, जिन्हें अब खत्म कर 5% और 18%…
उपराष्ट्रपति चुनाव के नतीजे घोषित; सीपी राधाकृष्णन बने देश के 15वें उपराष्ट्रपति
एनडीए के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन ने विपक्ष के प्रत्याशी बी. सुदर्शन रेड्डी को हराकर जीत हासिल की है। राधाकृष्णन को कुल 452 वोट मिले, जबकि रेड्डी को केवल 300 वोट प्राप्त हुए। नतीजों की घोषणा राज्यसभा के महासचिव पी.सी. मोदी ने की। भाजपा का कहना है कि इस चुनाव में बड़ी मात्रा में क्रॉस वोटिंग…
चंद्रग्रहण 2025: दुनियाभर में 3 घंटे से अधिक समय तक दिखा ‘ब्लड मून’
साल 2025 के अंतिम चंद्र ग्रहण के दौरान पूरे देश में लोगों ने ‘ब्लड मून’ का अद्भुत नजारा देखा। इस दौरान चांद पर पृथ्वी की छाया करीब साढ़े तीन घंटे तक बनी रही। देश के विभिन्न शहरों में लोग इस दुर्लभ खगोलीय घटना के साक्षी बने और रक्तिम चंद्रमा की तस्वीरें कैमरों में कैद कीं।वैज्ञानिक…
एनआईआरएफ-2025 लिस्ट जारी; आईआईटी मद्रास कई सालों से पहले स्थान पर
भारत सरकार ने एनआईआरएफ-2025 रैंकिंग जारी कर दी है। इस वर्ष 17 श्रेणियों में देश के श्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों की सूची घोषित की गई है। इनमें विश्वविद्यालय, कॉलेज, शोध संस्थान, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी और मेडिकल जैसी कैटेगरी शामिल हैं। इस बार ओवरऑल कैटेगरी में आईआईटी मद्रास शीर्ष स्थान पर रहा है। उल्लेखनीय है कि आईआईटी…
EPFO-3.0 जल्द ही लॉन्च होगा, यूपीआई से लेकर एटीएम तक होंगे कई बदलाव
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सिस्टम में बड़े बदलाव करने जा रहा है। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य और अर्थशास्त्री संजीव सान्याल ने संकेत दिया है कि जल्द ही ईपीएफओ 3.0 लागू किया जाएगा। उनका कहना है कि ईपीएफओ के कामकाज में आ रही रुकावटों को दूर करने की दिशा…
शिवराज सिंह चौहान बन सकते हैं भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, संघ की भी पसंद
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे हैं। ‘मामा’ के नाम से लोकप्रिय शिवराज को आरएसएस का समर्थन प्राप्त है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनकी राजनीतिक अहमियत को भली-भाँति जानते हैं। हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों…
यूपी: आगरा में नकली दवाओं का काला कारोबार, 11 राज्यों तक फैला जाल
पकड़े जाने पर दवा व्यवसायी ने अधिकारियों को पेश की एक करोड़ की रिश्वत आगरा से संचालित नकली दवाओं की सप्लाई का नेटवर्क 11 राज्यों में फैला हुआ है। यहाँ से नशे वाली दवाओं के साथ-साथ सरकारी और एक्सपायर्ड दवाओं को री-पैक करके भेजा जाता है। खासतौर पर कफ सिरप की अवैध तस्करी बांग्लादेश तक…
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस: प्रधानमंत्री ने कहा, ‘भारत अपना स्पेस स्टेशन बनाएगा’
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारत अंतरिक्ष विज्ञान में लगातार नई उपलब्धियाँ हासिल कर रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि दो वर्ष पहले भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बना था और अब वह उन…
सवा करोड़ राशन कार्ड होंगे रद्द; अपात्र लाभार्थियों पर केंद्र सरकार की सख्ती
केंद्र सरकार ने अपात्र राशनकार्ड धारकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए राज्यों को निर्देश दिया गया है कि वे 30 सितंबर तक ऐसे कार्डधारकों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) से बाहर करें। सरकार का अनुमान है कि सवा करोड़ से अधिक राशन कार्ड रद्द किए जाएंगे। इनमें वे…
राधाकृष्णन की आरएसएस विचारधारा से चिंतित विपक्ष ने भी घोषित किया प्रत्याशी
संजय सक्सेनावरिष्ठ पत्रकार, लखनऊ भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के समयपूर्व इस्तीफे के बाद 09 सितंबर को होने वाले उप राष्ट्रपति चुनाव की गहमागहमी ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने महाराष्ट्र के राज्यपाल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की पृष्ठभूमि वाले नेता सी.पी. राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार…
जस्टिस वर्मा के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए 3 सदस्यों की समिति गठित
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज यशवंत वर्मा के खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यों की समिति गठित करने की घोषणा की है। लोकसभा ने वर्मा के खिलाफ महाभियोग चलाने का प्रस्ताव भी मंजूर कर लिया है।गौरतलब है कि पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस वर्मा की उस…
जानिए, दो वोटर आईडी रखना कितना बड़ा अपराध है और क्या है सजा का प्रावधान
एक नागरिक के पास एक ही वोटर आईडी कार्ड होना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति जानबूझकर या अनजाने में दो वोटर आईडी कार्ड रखता है, तो यह न केवल एक गंभीर अपराध है, बल्कि यह लोकतांत्रिक प्रणाली की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाता है।और इससे बचने के लिए समय रहते गलत कार्ड को रद्द कराना ही…
बीएलओ का पारिश्रमिक दोगुना हुआ, ईआरओ, एईआरओ और पर्यवेक्षकों को भी मिला लाभ
भारतीय निर्वाचन आयोग ने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के लिए बड़ी घोषणा की है। आयोग ने बीएलओ का वार्षिक पारिश्रमिक दोगुना करने का फैसला किया है। इसके साथ ही बीएलओ पर्यवेक्षकों के पारिश्रमिक में भी वृद्धि की गई है। इतना ही नहीं, निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) और सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ) को भी अब…
पीएम किसान सम्मान निधि योजना: प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की 20वीं किस्त
यदि आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं, तो आज का दिन आपके लिए खुशी की खबर लेकर आया है। केंद्र सरकार ने इस योजना की 20वीं किस्त जारी कर दी है, जिसे स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाभार्थियों के खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से स्थानांतरित किया। इस अवसर…
आज से यूपीआई, बैंकिंग और एलपीजी से जुड़े कई बड़े बदलाव, जानिए आपके लिए क्या हुआ नया
हर महीने की पहली तारीख को कुछ अहम नियमों में बदलाव होते हैं, जो आम लोगों की दिनचर्या और जेब दोनों पर असर डालते हैं। इसी कड़ी में 1 अगस्त 2025 से भी कई अहम नियमों में बदलाव हुए हैं। इनमें यूपीआई ट्रांजैक्शन, बैंकिंग कानून, एलपीजी सिलेंडर की कीमतें, ऑटोपे लेन-देन की टाइमिंग और अमेरिकी…
भारत में 50% वाहनों के पास बीमा नहीं, 30% से भी कम गाड़ियों के पास है प्रदूषण प्रमाण पत्र
भारत में आधे से ज्यादा वाहन बिना बीमा के चल रहे हैं, और 30% से भी कम गाड़ियों के पास प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र है। यह रिपोर्ट साफ तौर पर दिखाती है कि भारत में वाहन संख्या के मुकाबले कानूनों का पालन बेहद कमजोर है। लोगों को केवल वाहन खरीदने की नहीं, बल्कि उसे कानूनी…
भारत ने अंतरिक्ष में रचा नया इतिहास: श्री हरिकोटा से इसरो-नासा के निसार मिशन का सफल प्रक्षेपण
30 जुलाई को शाम 5:40 बजे इसरो और नासा के संयुक्त मिशन निसार को आंध्र प्रदेश के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से GSLV-F16 रॉकेट द्वारा सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। यह पहली बार है जब किसी GSLV रॉकेट से इस प्रकार के उपग्रह को सूर्य-स्थिर कक्षा में स्थापित किया गया है। लॉन्च के लगभग 19…
इंडियन रेलवे ने किया सफल परीक्षण; अब भारत में जल्द दौड़ेगी हाइड्रोजन ट्रेन
हाइड्रोजन ट्रेन भारत की हरित क्रांति की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। यह तकनीक न केवल पर्यावरण के लिए फायदेमंद है, बल्कि आर्थिक रूप से भी लाभकारी है। आने वाले समय में भारत की रेलवे और अधिक स्मार्ट, स्वच्छ और टिकाऊ बनने की ओर अग्रसर है। भारतीय रेलवे ने देश की पहली हाइड्रोजन से…
इंडिया गठबंधन से अलग हुई आप, कांग्रेस की भूमिका पर भी उठाए सवाल
आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को यह स्पष्ट कर दिया कि वह अब ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा नहीं है। पार्टी ने गठबंधन से दूरी बनाते हुए कांग्रेस की नेतृत्वकारी भूमिका पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने यह बयान उस ऑनलाइन बैठक से एक दिन पहले दिया, जो शनिवार को…
आज से लागू हुए बड़े बदलाव: ट्रेन टिकट, गैस सिलेंडर, बैंकिंग, और टैक्स के नियम
हर महीने की पहली तारीख के साथ कई नियमों में बदलाव होते हैं, और जुलाई की शुरुआत भी कई अहम बदलावों के साथ हो रही है। ये बदलाव आपकी रोजमर्रा की ज़िंदगी और खर्चों को सीधे प्रभावित करेंगे। जानिए आज यानी 1 जुलाई से कौन-कौन से नियम बदल गए हैं: 🔺 रेलवे से लंबी दूरी…
माइक्रोसॉफ्ट में हजारों कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, जल्द हो सकती है छंटनी की घोषणा
टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट अपने हजारों कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी कर रही है। यह कटौती मुख्य रूप से बिक्री विभाग में की जाएगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अगले महीने जुलाई की शुरुआत में छंटनी का ऐलान कर सकती है। इससे पहले मई में भी कंपनी ने करीब 6,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता…
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस; योग: भारत की प्राचीन धरोहर और वैश्विक पहचान
हर वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारत की उस प्राचीन परंपरा को सम्मान देने का प्रतीक है, जो न केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम है, बल्कि मानसिक और आत्मिक शांति का भी स्रोत है। योग दिवस की शुरुआतअंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा में…
ऑपरेशन सिंधु: ईरान से 100 से अधिक भारतीय छात्रों का पहला दल भारत पहुंचा, परिजनों की आंखों में खुशी के आँसू
युद्धग्रस्त ईरान से निकाले गए 100 से अधिक भारतीय छात्रों को लेकर पहली फ्लाइट गुरुवार तड़के दिल्ली पहुंची। ईरान और इस्राइल के बीच जारी तनाव के बीच भारत सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंधु’ की शुरुआत करते हुए वहां फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने का अभियान चलाया है। पहले जत्थे में शामिल छात्रों को सुरक्षित भारत…
देश में 16वीं जनगणना की अधिसूचना आज होगी जारी, 16 भाषाओं में मोबाइल एप से 35 लाख कर्मचारी करेंगे काम
देशभर में जातिगत गणना और जनगणना से संबंधित आधिकारिक अधिसूचना सोमवार को जारी की जाएगी। यह जनगणना पूरी तरह से डिजिटल होगी और इसके लिए विशेष मोबाइल एप बनाए गए हैं। इन एप्स के माध्यम से जनगणना से जुड़ी समस्त जानकारी एकत्र की जाएगी और ये 16 विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध रहेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री…
केंद्र सरकार ला रही है नया नियम; 20 डिग्री से नीचे नहीं जा सकेगा एसी का तापमान
बिजली की खपत को कम करने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार एयर कंडीशनर (एसी) के इस्तेमाल को लेकर एक नया नियम लाने जा रही है। इसके तहत देश में बेचे जाने वाले नए एसी में तापमान को 20°C से कम और 28°C से अधिक सेट नहीं किया जा सकेगा। नई…
भारतीय सेना जल्द होगी क्यूआरएसएएम एयर डिफेंस सिस्टम से सुसज्जित
भारतीय सेना को शीघ्र ही पूरी तरह स्वदेशी क्यूआरएसएएम (क्विक रिएक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल) एयर डिफेंस सिस्टम मिलने वाला है। इस प्रणाली का परीक्षण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना अपनी सामरिक क्षमता को और मजबूत करने में जुटी है। इसी के तहत रक्षा मंत्रालय पाकिस्तान और…
एफिल टावर से ऊंचा चिनाब ब्रिज: तूफान से लेकर भूकंप-धमाके तक होंगे बेअसर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में 272 किलोमीटर लंबे उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक के सबसे महत्वपूर्ण हिस्से, चिनाब रेलवे ब्रिज का उद्घाटन किया। 1315 मीटर लंबा यह पुल न केवल इस प्रोजेक्ट का सबसे चुनौतीपूर्ण भाग रहा, बल्कि इसे बनने में 22 साल लगे। चिनाब ब्रिज का सफर: एक लंबा इंतजार: इस ब्रिज को…
अब तत्काल टिकट बुकिंग के लिए अनिवार्य होगा ई-आधार वेरिफिकेशन
भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग में हो रही कालाबाजारी और गड़बड़ियों को रोकने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। नए नियम के तहत, अब तत्काल टिकट बुक करने के लिए ई-आधार प्रमाणीकरण (वेरिफिकेशन) आवश्यक होगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि इस नियम का मकसद यह सुनिश्चित करना…
सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, 88.39% छात्र हुए सफल
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। वे छात्र जिन्होंने इस वर्ष परीक्षा दी थी, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए ये वेबसाइट्स उपयोग करें:• cbse.gov.in• cbseresults.nic.in• results.cbse.nic.in डिजिलॉकर के ज़रिए भी देखें परिणाम:रिजल्ट डिजिलॉकर…
आतंकवाद के खिलाफ भारत की कड़ी नीति: पाकिस्तान को हर मोर्चे पर मिला मुंहतोड़ जवाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए स्वयं ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कमान संभाली। हमले के समय वे एक नियोजित विदेश यात्रा पर थे, फिर भी उन्होंने तुरंत सक्रिय होकर भारत की प्रतिक्रिया की रणनीति बनाई। तत्काल जवाब देने के दबाव में आए बिना, उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से रणनीति बनाई और…
सीजफायर के बीच वायुसेना का बयान; ‘ऑपरेशन अब भी जारी है…’
भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम की घोषणा के बाद भी भारतीय वायुसेना ने स्पष्ट किया है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी है। वायुसेना ने बताया कि यह ऑपरेशन पूरी सटीकता, गोपनीयता और राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ाया जा रहा है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर वायुसेना की स्थिति स्पष्टहालिया संघर्ष और…
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हाई अलर्ट, गृह मंत्रालय ने अर्धसैनिक बलों की छुट्टियां रद्द कीं
पाकिस्तान में की गई एयर स्ट्राइक ऑपरेशन सिंदूर के बाद गृह मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी अर्धसैनिक बलों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं। साथ ही, भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव और एयर स्ट्राइक के बाद उत्पन्न हालात…
ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सेना ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया
भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के अंतर्गत आतंकवादियों के 9 अड्डों पर मिसाइल हमले कर उन्हें ध्वस्त कर दिया है। इनमें से 4 ठिकाने पाकिस्तान की सीमा के भीतर स्थित थे। सेना ने इन हमलों की आधिकारिक तस्वीरें भी जारी की हैं। सेना की महिला अधिकारी विंग कमांडर व्योमिका और कर्नल सोफिया ने इस अभियान…
भारत ने पाकिस्तान के साथ सभी प्रकार की डाक और पार्सल सेवाओं पर रोक लगाई
दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और अधिक बढ़ गया है। इस पृष्ठभूमि में भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ सभी प्रकार की डाक और पार्सल सेवाओं को तुरंत प्रभाव से स्थगित कर दिया है। अब पाकिस्तान के लिए कोई भी डाक या पार्सल न…
भारतीय वायुसेना ने गंगा एक्सप्रेस-वे पर पहली बार रात में की लड़ाकू विमानों की सफल लैंडिंग
भारतीय वायुसेना ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर स्थित जलालाबाद क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर अपनी ताकत का अद्भुत प्रदर्शन किया। दिन में जहां विभिन्न विमानों ने एक्सप्रेसवे पर उड़ान भरकर रोमांच पैदा किया, वहीं रात में पहली बार लड़ाकू विमानों की नाइट लैंडिंग कराकर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। यह देश में…
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में फ़ैसला; सरकार कराएगी जातिगत जनगणना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसलों के साथ-साथ जातिगत जनगणना कराने का निर्णय भी लिया गया। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने यह बड़ा ऐलान किया है कि अब देश में जातिगत जनगणना कराई जाएगी। लंबे समय से विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार पर…
भारत ने किया एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण; पाकिस्तान में मचा हड़कंप
भारत ने न केवल थल क्षेत्र में, बल्कि समुद्री मोर्चे पर भी अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर पाकिस्तान को एक स्पष्ट संदेश दिया है। वर्तमान में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई, ने दोनों देशों के…
प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में पहलगाम आतंकी हमले पर जताई गहरी पीड़ा, कहा- दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले पर गहरी संवेदना व्यक्त की। पीएम मोदी ने कहा कि इस हमले ने पूरे देशवासियों को आहत किया है और आतंक के सरगनाओं की हताशा तथा कायरता को उजागर कर दिया है। उन्होंने…
यूनेस्को की “मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर” में भरतमुनि का ‘नाट्यशास्त्र’ और ‘भगवद गीता’ को स्थान
आइए जानते हैं कि यूनेस्को का मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर क्या है? भारत की किन-किन कलाकृतियों को इसमें धरोहर के तौर पर शामिल किया गया? इसके अलावा भारत से जुड़ी कौन-कौन सी धरोहरों को इस लिस्ट में शामिल किया जा चुका है? भरतमुनि द्वारा रचित प्राचीन ग्रंथ ‘नाट्यशास्त्र’ और भारतीय संस्कृति का मूल स्तंभ…
आदेश के बावजूद हाईकोर्ट के सिर्फ़ 13% जजों ने सार्वजनिक की अपनी संपत्ति
सुप्रीम कोर्ट ने द्वारा जजों की संपत्ति सार्वजनिक करने के फैसले के बावजूद देश के 24 हाईकोर्ट में कार्यरत 762 जजों में से केवल 6 हाईकोर्ट के 95 जजों ने ही अपनी संपत्ति संबंधित जानकारी वेबसाइट पर सार्वजनिक की है। दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के घर से नकदी मिलने की घटना के बाद…
मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा विमान विशेष विमान से भारत लाया गया
26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को अमेरिका से विशेष विमान के जरिए भारत लाया गया। पालम एयरपोर्ट पर विमान के उतरते ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने राणा को गिरफ्तार कर लिया। जल्द ही उसे दिल्ली स्थित एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। राणा को तिहाड़ जेल में रखा जाएगा,…
सुप्रीम कोर्ट के जजों को देना होगा संपत्ति का ब्योरा, सीजेआई ने दिए निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाते हुए घोषणा की है कि शीर्ष अदालत के सभी न्यायाधीश अपनी संपत्ति का विवरण सार्वजनिक करेंगे। इस निर्णय के तहत सुप्रीम कोर्ट के सभी 33 न्यायाधीश अपनी संपत्ति की जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराएंगे। यह कदम न्यायपालिका में भ्रष्टाचार को लेकर चल रही बहस के बीच जनता…
प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की आपस में मुलाकात
इस मुलाकात को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के बीच एकजुटता का प्रतीक माना जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब हाल के दिनों में दोनों के बीच तनाव की खबरें सामने आई थीं। रविवार, 30 मार्च 2025 को नागपुर में एक ऐतिहासिक मुलाकात हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और…
जस्टिस वर्मा को इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजने की अधिसूचना जारी; न्यायिक काम से दूर रहेंगे
सरकार की मंजूरी के बाद जस्टिस यशवंत वर्मा को इलाहाबाद हाई कोर्ट में कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है। विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग (नियुक्ति प्रभाग) ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के सरकारी आवास में अधजली नोटों की गड्डियां मिलने के बाद…
अब अगले 11 साल तक सर्दियों में पड़ेगा रमजान का पाक महीना
रमजान का पाक महीना अब अगले 11 साल तक सर्दियों में आएगा। 2007 से 2025 तक रोजे गर्मियों के मौसम में रखे गए थे। लेकिन 2026 से 2036 तक रोजेदारों को तेज धूप और गर्मी से राहत मिलेगी। जैसे ही रमजान का महीना पूरा होने वाला है, वैसे ही गर्मी में रोजेदारों की परीक्षा भी…
सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाई; बोला आदेश में कुछ टिप्पणियां असंवेदनशील और अमानवीय
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले में की गई कुछ टिप्पणियों को देखकर दुख हुआ। कोर्ट ने इस मामले में केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार से भी जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक फैसले पर रोक लगा दी है। दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने टिप्पणी की थी…
जस्टिस वर्मा का होगा ट्रांसफर, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजने की सिफारिश
दिल्ली हाईकोर्ट के जज यशवंत वर्मा, जो हाल ही में विवादों में घिर गए थे, उन्हें इलाहाबाद हाईकोर्ट में स्थानांतरित करने की सिफारिश की गई है। उनके घर में आग लगने के बाद अधजले नोट मिलने से मामला चर्चा में आया था। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इस स्थानांतरण का निर्णय बीते शुक्रवार को लिया था,…
दिल्ली हाई कोर्ट के जज के आवास पर लगी आग में मिली भारी मात्रा में नगदी, सीजेआई ने जारी किए जले हुए नोटों के फोटो और वीडियो
दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय की रिपोर्ट और जस्टिस वर्मा के जवाब मिलने के बाद, देश के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) संजीव खन्ना ने जस्टिस वर्मा के खिलाफ लगे आरोपों की आंतरिक जांच के लिए शनिवार को तीन सदस्यीय समिति का गठन किया और उन्हें न्यायिक कार्यों से अलग कर दिया। आग में…
सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से 9 महीने बाद धरती पर वापसी, प्रधानमंत्री ने भेजा विशेष संदेश
सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी से हर कोई बेहद उत्साहित है। अंतरिक्ष में 9 महीने के लंबे इंतजार के बाद धरती पर लौटने पर पूरा विश्व उनका स्वागत कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सुनीता का स्वागत किया है। आपको बता दें कि सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को 5 जून 2024…
महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने किये भारत के विराट स्वरूप के दर्शन -प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में महाकुंभ के आयोजन पर चर्चा की। उन्होंने इस अवसर पर इस आयोजन में योगदान देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज मैं इस सदन के माध्यम से उन सभी देशवासियों को नमन करता हूं, जिनकी बदौलत महाकुंभ का सफल आयोजन संभव हुआ। महाकुंभ…
महाकुंभ: 65 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया स्नान, देश की आधी से अधिक आबादी ने लगाई डुबकी
अमेरिका की दोगुनी, पाकिस्तान की ढाई गुना, रूस की चार गुना, जापान की पांच गुना, यू. के. की दस गुना और फ्रांस की पंद्रह गुना आबादी के बराबर श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र स्नान किया। तीर्थराज प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व के सनातन धर्म के करोड़ों श्रद्धालु स्नान कर…
रेपो रेट में पांच साल बाद कटौती, घटकर 6.25% हुआ, होम लोन और कार लोन की ईएमआई होगी कम
आरबीआई ने आज एमपीसी की बैठक के बाद नई मौद्रिक नीति की घोषणा की। गवर्नर संजय मल्होत्रा ने रेपो रेट में 25 आधार अंकों की कटौती कर इसे 6.25% कर दिया है। इसका असर आपकी ईएमआई पर भी पड़ेगा। भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने पांच साल बाद पहली बार नीतिगत ब्याज दर…
सरकार ने एआई एप पर लगाया प्रतिबंध; कहा, सरकारी कर्मचारी न करें इस्तेमाल
सरकारी कंप्यूटरों पर एआई-आधारित एप्लिकेशन के उपयोग को लेकर सख्त आदेश सरकारी आदेश में कहा गया है कि एआई-सक्षम एप्लिकेशन का उपयोग सरकारी कंप्यूटरों पर गोपनीय जानकारी को खतरे में डाल सकता है। यह आदेश वित्त सचिव की मंजूरी के बाद जारी किया गया है और इसे राजस्व, आर्थिक मामलों, व्यय, सार्वजनिक उपक्रम और वित्तीय…
बजट 2025: अब 12 लाख तक की इनकम पर 60 हजार का होगा फायदा
बजट में इनकम टैक्स को लेकर लोगों को बड़ी राहत दी गई है। नई टैक्स व्यवस्था के तहत अब 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए 75 हजार रुपये के स्टैंडर्ड डिडक्शन के साथ यह छूट 12.75 लाख रुपये हो जाएगी। नई टैक्स व्यवस्था के स्लैब…
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में मिडिल क्लास को दी बढ़ी राहत, 12.75 लाख तक की आय पर अब नहीं लगेगा टैक्स
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 में बड़ा ऐलान करते हुए मिडिल क्लास को राहत दी और 12.75 लाख रुपये तक की आय को कर-मुक्त कर दिया है। मोदी 3.0 के पहले पूर्ण बजट में मिडिल क्लास को राहत देने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में…
बजट में रक्षा क्षेत्र के लिए 6.81 लाख करोड़ रुपए का बजट का ऐलान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025-26 में रक्षा क्षेत्र के लिए बड़ा ऐलान किया है। इस बार रक्षा क्षेत्र के लिए कुल 6.81 लाख करोड़ रुपए का रक्षा बजट जारी किया गया है। पिछली बार 2024-25 में यह बजट 6.2 लाख करोड़ रुपए था। इस बार भारत ने अपने रक्षा क्षेत्र को और अधिक…
मेटा ने कहा, कई देशों के यूजर्स के व्हाट्सएप अकाउंट हुए हैक
मेटा की लोकप्रिय मैसेजिंग सेवा व्हाट्सएप के एक अधिकारी ने बताया कि इस्राइली स्पायवेयर कंपनी पैरागन ने कई पत्रकारों और नागरिक समाज के सदस्यों सहित दर्जनों उपयोगकर्ताओं को निशाना बनाया। शुक्रवार को अधिकारी ने बताया कि व्हाट्सएप ने इस साइबर हमले के बाद पैरागन को ‘सीज़ एंड डेसिस्ट’ नोटिस भेजा है। एक बयान में, व्हाट्सएप…
कुम्भ मेले में भगदड़, 30 लोगों की मौत; राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने दुख जताया
प्रयागराज के कुंभ मेले में हुई भगदड़ के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा कि प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़…
देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस, कर्तव्य पथ पर आयोजित हुआ समारोह
पहली बार तीनों सेनाओं ने निकाली संयुक्त झांकी; परेड में प्रलय मिसाइल भी देखने को मिलीं। पूरे देश में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ रविवार को 76वां गणतंत्र दिवस मनाया। इस अवसर पर कर्तव्य पथ पर आयोजित समारोह में देश की सैन्य शक्ति, कला-संस्कृति, विविधता और सरकारी योजनाओं की सफलता की झलक देखने को मिली।…
आरबीआई ने जारी की नई गाइडलाइन; फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, अब सिर्फ़ इस नंबर से आएंगे कॉल
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने देश के करोड़ों मोबाइल उपयोगकर्ताओं को फर्जी कॉल्स और मैसेज से राहत देते हुए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। इन गाइडलाइंस के तहत, बैंकों को लेन-देन और मार्केटिंग कॉल्स या मैसेज के लिए केवल दो विशेष नंबर सीरीज का उपयोग करना होगा। ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर अपराधों को रोकने के…
विश्व हिंन्दी दिवस आज, जानिए 10 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है
• 10 जनवरी 1949 को हिन्दी को भारत की राजभाषा के रूप में अपनाया गया था • पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी 2006 को पहली बार विश्व हिन्दी दिवस मनाया • इस वर्ष 2025 में मनाए जाने वाले विश्व हिंदी दिवस का विषय ‘एकता और सांस्कृतिक गौरव की वैश्विक आवाज’ हिन्दी केवल एक…
वर्ष 2023-24 में स्कूल छोड़ने वाले बच्चों की संख्या में वृद्धि, 37 लाख छात्रों ने स्कूली पढ़ाई छोड़ी जिनमें 16 लाख लड़कियां शामिल सरकार की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
2023-24 में भारत में स्कूल छोड़ने वाले छात्रों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष 37 लाख छात्रों ने स्कूली शिक्षा छोड़ दी, जिनमें से 16 लाख लड़कियां थीं। यह आंकड़ा शिक्षा मंत्रालय की UDISE रिपोर्ट से लिया गया है।भारत में स्कूल जाने वाले छात्रों की संख्या में…
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन, दिल्ली के एम्स में ली आखिरी सांस
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का कल रात 9.51 बजे निधन हो गया, तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार को उन्हें एम्स के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया था। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का कल रात दिल्ली एम्स में निधन हो गया। उनके निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।…
देश को झकझोर देने वाले निर्भया कांड के आज 12 साल हुए
देश को हिला कर रख देने वाले दिल्ली के निर्भया कांड को आज 12 साल हो गए हैं। संविधान पर संसद में चल रही चर्चा के बीच, निर्भया के पिता ने अपनी बेटी के उस दर्दनाक दिन की बरसी पर कुछ बड़ी बातें कहीं। उन्होंने मांग की कि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नेताओं के लिए संसद…
फ्री में आधार अपडेट करवाने की आखिरी तारीख 6 महीने के लिए फिर बढ़ी
अगर आपके पास आधार कार्ड है, तो यह आपके कई कामों में मददगार साबित होता है। इसकी गैर-मौजूदगी में कई काम रुक सकते हैं। इसलिए हर भारतीय के लिए आधार कार्ड बहुत महत्वपूर्ण है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा देश के नागरिकों को आधार कार्ड जारी किया जाता है, जिसकी आवश्यकता विभिन्न सरकारी और…
वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन योजना एक जनवरी से शुरू होगी, 1.8 करोड़ छात्रों को होगा फायदा
सरकार की ‘वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन’ पहल के तहत, 1 जनवरी से विश्वविद्यालयों, आईआईटी और अन्य राज्य द्वारा वित्तपोषित उच्च शिक्षा संस्थानों के करीब 1.8 करोड़ छात्रों को दुनिया भर की शीर्ष पत्रिकाओं में प्रकाशित शोध पत्रों तक पहुंच मिलेगी। सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार ए.के. सूद ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इस…
‘एक देश-एक चुनाव’ की तैयारियां तेज, सरकार इसी सत्र में जेपीसी को भेजेगी बिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार संसद के इस सत्र या अगले सत्र में ‘एक देश, एक चुनाव’ विधेयक पेश कर सकती है। इस बिल को व्यापक चर्चा के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के पास भेजा जा सकता है। ‘एक देश, एक चुनाव’ पर रामनाथ कोविंद समिति की रिपोर्ट को पहले ही…
भारत में संविधान लागू होने के 75 वर्ष पूरे, राष्ट्रपति मुर्मू ने सिक्का और डाक टिकट जारी किया
राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा, “संविधान हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों की नींव है। आज, एक कृतज्ञ राष्ट्र के रूप में हम संविधान सभा के सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।”संविधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया, जो संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित हुआ। मंगलवार को…
26 नवंबर: भारतीय संविधान दिवस? हर भारतीय को जाननी चाहिए ये प्रमुख बातें
भारत का संविधान दुनिया का सबसे विस्तृत लिखित संविधान है। हर साल 26 नवंबर को देशभर में संविधान दिवस मनाया जाता है, जो सभी नागरिकों के लिए एक विशेष दिन है। 26 नवंबर 1949 को भारत की संविधान सभा ने देश के संविधान को अपनाया था। डॉ. भीमराव अंबेडकर को संविधान निर्माता के रूप में…
संविधान की प्रस्तावना से नहीं हटेंगे ‘समाजवाद’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द-सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने संविधान की प्रस्तावना में ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द जोड़ने से संबंधित संशोधन को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। सोमवार, 25 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई की, जिसमें संविधान की प्रस्तावना से ‘समाजवाद’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द हटाने की मांग की गई थी। याचिका में दावा…
दिल्ली-एनसीआर के सभी स्कूल बंद किए जाएं, सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को दिए आदेश
दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम आदेश जारी किया है। कोर्ट ने सोमवार को कहा कि एनसीआर क्षेत्र के सभी राज्यों को कक्षा 12वीं तक के छात्रों के लिए सभी भौतिक कक्षाएं तुरंत बंद करने का फैसला लेना चाहिए। न्यायमूर्ति अभय एस. ओका और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह…
व्हाट्सएप पर आए शादी के कार्ड पर क्लिक करते ही ख़ाली हो सकता है आपका बैंक खाता
भारत में हर साल बड़ी संख्या में शादियां होती हैं, और इस बार भी स्थिति कुछ अलग नहीं है। शादियों का सीजन शुरू हो चुका है, लेकिन इसी दौरान शादी के कार्ड से ठगी करने के मामले सामने आ रहे हैं। साइबर अपराधियों द्वारा लोगों को शादी के डिजिटल कार्ड के माध्यम से ठगने की…
सुप्रीम कोर्ट ने कहा अपराध की सजा घर तोड़ना नहीं
सुप्रीम कोर्ट ने आज ‘बुलडोजर न्याय’ के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि कार्यपालिका न्यायपालिका की भूमिका नहीं निभा सकती, और किसी आरोपी के अपराध का आकलन पूर्वाग्रह से ग्रसित नहीं होना चाहिए। न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन की पीठ ने उन याचिकाओं पर निर्णय दिया, जिनमें अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर…
सरकारी भर्ती में आरटीआई से ले सकते हैं दूसरे अभ्यर्थियों के नंबरों की जानकारी-बॉम्बे हाईकोर्ट
बॉम्बे हाईकोर्ट ने युवाओं से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि सरकारी भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों का खुलासा करना उनकी निजता और गोपनीयता का उल्लंघन नहीं है। ये जानकारी सूचना का अधिकार (आरटीआई) के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। जस्टिस महेश सोनक और जस्टिस जितेंद्र जैन की बेंच ने…
जस्टिस संजीव खन्ना बने देश के 51वें मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति ने दिलाई पद की शपथ
जस्टिस संजीव खन्ना ने भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ ग्रहण की। यह शपथ उन्हें राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिलाई गई। जस्टिस खन्ना का कार्यकाल लगभग छह महीने का रहेगा, और वह इस पद पर 13 मई 2025 तक रहेंगे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने…
सुप्रीम कोर्ट ने कहा, जमानत पर सुनवाई में देरी से आरोपी के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन
सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका की सुनवाई में एक दिन की भी देरी को मौलिक अधिकारों का उल्लंघन माना है। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट की दो अलग-अलग बेंचों ने जमानत याचिकाओं पर सुनवाई में सख्ती दिखाते हुए हाईकोर्टों के रवैये की आलोचना की। जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच ने एक जमानत…
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अल्पसंख्यक दर्जे पर सुप्रीम कोर्ट ने बनाई 3 जजों की बेंच
सुप्रीम कोर्ट ने 4-3 के बहुमत से अपने फैसले में 1967 के उस फैसले को खारिज कर दिया है, जो एएमयू को अल्पसंख्यक दर्जा देने से इनकार करने का आधार बना था.अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के अल्पसंख्यक दर्जे पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि एएमयू के अल्पसंख्यक दर्जे…



